Good News : इस शहर में जल्द शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बस सेवा , यात्रिओ को मिलेगी AC सुविधा

चंडीगढ़ :- परिवहन निगम जल्द ही शहर में इंटर सेक्टर बस सेवा शुरू करेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक बसें लगाई जाएंगी। पंचकुला के परिवहन बेड़े में जल्द ही 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें शामिल होने जा रही हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में बस स्टैंड के पीछे का क्षेत्र चार्जिंग स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यहां इलेक्ट्रॉनिक बसों को चार्ज करने के साथ ही संचालन भी यहीं से किया जाएगा। इस साल के अंत तक  परिवहन विभाग लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करा देगा इन बसों  के आने के बाद न सिर्फ शहर के अंदरूनी हिस्सों में परिवहन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि हर 15 मिनट में कालका और पिंजौर के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।

See also  नूंह में धारा 144 में पारित किए नए आदेश अब सड़को पर दिखेंगी रोडवेज की बसें यात्रियों नहीं होना पड़ेगा प्रेसान

उस रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचकुला से पिंजौर की दूरी 14 किलोमीटर और कालका की दूरी 39 किलोमीटर है। इसके अलावा अंबाला रूट पर भी बसें भेजी जा सकेंगी।

शहर में इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। नगर निगम की ओर से बसों के संचालन की बात कही गई। अब निर्णय लिया गया है कि इनका संचालन परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर कवायद भी शुरू कर दी गयी है। 50 इलेक्ट्रॉनिक बसों के लिए निजी कंपनियों को ठेका दिया गया है। इन बसों के आने के बाद शहर का अतिरिक्त परिवहन ढांचा मजबूत होगा। इससे जहां लोगों को सस्ती परिवहन सेवा मिलेगी, वहीं परिवहन विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।

See also  Haryana New Bus Stand : अब हरियाणा के बस स्टैंड एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे लग्जरी , ये होंगे बड़े बदलाव

घग्गर का क्रॉस सेक्टरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी

फिलहाल शहर में सिटी बस सेवा भी चल रही है, लेकिन इसका दायरा बहुत सीमित है। शहर के कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां यह बस नहीं पहुंच सकती। घग्गर सेक्टरों में परिवहन सेवा का भारी अभाव है। दिन में कुछ ही बसें उस तरफ जाती हैं, इलेक्ट्रॉनिक बस आने के बाद इन सेक्टरों के लोगों के लिए शहर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

रुट तैयार के लिए हो रहा मार्ग निर्देश

अधिकारियों के मुताबिक, बस कंपनियों में तैयार की गई थी। चार्जिंग स्टेशन लगने के बाद तुरंत बसें रवाना कर दी जाएंगी। इसलिए एक ओर जहां चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में बसों के रूट तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

See also  Haryana Roadways: हरियाणा के 100 गांवों मे बनेंगे बस स्टॉप , अब ये लग्जरी बस बेड़े में होंगी शामिल

जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक बसें आने की उम्मीद है। उनके लिए चार्जिंग स्टेशन की जगह चिन्हित कर ली गई है। उम्मीद है कि इसी साल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अशोक कौशिक, जीएम, पंचकुला, हरियाणा रोडवेज।

Sunny Singh

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Sunny Singh है. मैं इस वेबसाइट की एडमिन टीम से हूँ. और बतौर कंटेंट राइटर भी कार्य करता हूँ. मैंने इससे पहले खबरी एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं बतौर कंटेंट राइटर दी है. मेरा मुख्य उद्देशय आप सभी को हरियाणा रोडवेज बसों से जुडी जानकारी प्रदान करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker