Fatehabad News: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ही रोडवेज को लगवा रहे चुना

कुलां :- हरियाणा के कुछ शहर और गांव में रोडवेज चालक परिचालक और निजी बस के कर्मचारियों की मिली भगत चल रही है, जिस वजह से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी खुद ही रोडवेज को चूना लगा रहे हैं। कुलां से रतिया फतेहाबाद रोड पर चल रही रोडवेज बस के चालक व परिचालक निजी बस संचालक के साथ सवारी की सौदेबाजी कर रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी और निजी बस के कर्मचारी मिलकर कर रहे हैं सवारी का सौदा

निजी बस के चालक व परिचालक सरकारी बसों के कर्मचारियों के साथ मिलकर सवारी के साथ गलत कर रहे हैं। रोडवेज बस सवारियों को लिए बिना ही रवाना हो जाती है। ऐसे में निजी बस को सवारियों को ठूंस ठूंस कर ले जाना पड़ता है। रोडवेज बस न मिलने से मजबूरन यात्रियों को निजी बस में सफर करना पड़ता है। निजी बस में ज्यादा यात्री होने से यात्रियों को दिक्कत होती है और सरकार को भी नुकसान होता है।

See also  Ambala News: अंबाला स्कूलों की 1200 बसों की 10 दिन के अंदर होगी जांच, पहले दिन 6 एंपाउंड

सूचना देने पर भी नहीं हुई है कोई कार्रवाई

इस मामले को लेकर जीएम को सूचना भेजी गई है ।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं यात्रियों ने इस बात के बारे में अधिकारियों से लेकर महाप्रबंधक तक को भी बताया है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी एक दूसरे को सूचना देने का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker