Delhi: One Delhi App में हुई गड़बड़ , DTC में ई-टिकट लेना बस में सफर करने वालो के लिए मुसीबत बना हुआ है

 

Delhi: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. One Delhi App ठीक तरह से ना चलने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है. यात्रियों को बसों की टाइमिंग थी तरह से नहीं पता चल पा रही है यही नहीं बस की लोकेशन भी गलत दिख रही है इससे यात्रियों को बसों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. बीते एक सप्ताह से आई इस परेशानी के कारण यात्री को परेशानी हो रही है एप के माध्यम से ई-टिकट और दैनिक बस खरीदना भी मुश्किल हो रहा है कई बसों में ई-टिकट खरीदने के लिए लगाए गए क्यूआर कोड खराब हो गया है.

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बसों की सही टाइमिंग ना पता लगने से यात्रियों को हुई परेशानी

इसके अलावा बस स्टैंड पर लगे बस रूट डिस्प्ले भी बंद है जिस से यात्रियों को बस के आने की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. इससे यात्री को घंटों बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर है, बस में सफर करने वाले यात्रियों की शिकायत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है कि बस की टाइमिंग ना पता लगने से उनका सफर अधिक खराब हो रहा है. एनडीपीओ के पास लगे बस डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब पड़ा है और धूल फांक रहा है ऐसे में यात्रियों को बस के समय की जानकारी ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

See also  Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में अब शामिल होंगी CNG और इलेक्ट्रिक बस , बदलेगा बसों रंग रूप

यात्री बोले नहीं मिल रही बस

एनडीपीओ से बुराड़ी की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे यात्री पंकज ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से यहां खड़े हैं लेकिन बस कब आएगी पता नहीं चल पा रहा है. यहां पर बस डिस्प्ले भी नहीं चल रहा है जिससे की बस के बारे में प्रापर सूचना मिल सके. छात्रा मीनाक्षी भी कहती है कि वह अक्सर वन दिल्ली एप के जरिए ही अपनी यात्रा शुरू करती है लेकिन वह बीते कई दिनों से जानकारी नहीं दे रहा है. इससे उन्हें सफल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में जब डीटीसी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि वह एप में कुछ तकनीकी खामी आ गई है जिससे की विभाग इनकी जांच कर रहा है जल्द ही यात्रियों की परेशानी को दूर किया जाएगा.

See also  Mohendrgarh News: पुलिस ने महेंद्रगढ़ स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति व सचिव होशियार को कोर्ट में किया पेश, 26 तक भेजा जेल

यह है One Delhi App 

वन दिल्ली एप के माध्यम से यात्री बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकट बुकिंग, डेली पास, फीडबैक, ईवी चार्जर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. एप के जरिए बसों व 500 से अधिक बस मार्ग 2200 से अधिक ईवी चार्जर की लाइव ट्रैकिंग की जा सकती है. बस रूट और बस स्टॉप की भी जानकारी ले सकता है साथ ही इस एप के द्वारा अपने निकटतम बस स्टॉप का भी पता लगाया जा सकता है.

Sunny Singh

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Sunny Singh है. मैं इस वेबसाइट की एडमिन टीम से हूँ. और बतौर कंटेंट राइटर भी कार्य करता हूँ. मैंने इससे पहले खबरी एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं बतौर कंटेंट राइटर दी है. मेरा मुख्य उद्देशय आप सभी को हरियाणा रोडवेज बसों से जुडी जानकारी प्रदान करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker